मझिआंव:थाना क्षेत्र के घुरुआ गांव में बुधवार को शुबह भूमि विवाद में दो सगे भाइयों में मारपीट हुई. जिसमे छोटा भाई सेख मोजमिल(पिता, सेख युसुफ)40वर्ष घायल हो गया. उसे रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया. घायल ने बताया कि उसे बड़े भाई सेख आले रसूल ने गड़ासे से मारकर घायल किया है.
इधर इस सम्बंध में आरोपी बड़े भाई ने कहा कि उसका छोटा भाई जाल कर उसे फंसा रहा है. उसे मैंने नही मारा, भूमि संबंधी विवाद में हल्का वाद विवाद हुआ था. इसके बाद उसने अपने शरीर पर ब्लेड से चीरा लगाकर हल्ला कर दिया कि गड़ासे से मारा है. वैसे चिकित्सकीय रिपोर्ट एवं पुलिस की छानबीन में इसका खुलासा हो जाएगा.


No comments:
Post a Comment