रमना: थाना क्षेत्र के टंडवा जोगिराल कला निवासी गुलाबचंद साह ने अपने भाई ज्ञानचंद साह उम्र 40 वर्ष को पत्थर से कुचल कर जान मारने के आरोप मे दो लोगो पर प्राथमिकी रमना थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने सोमवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले का अनुसंधान शुरू कर दी है। इधर मृतक के छोटे भाई गुलाबचंद साह ने थाना को दिए आवेदन मे आरोप लगाया है कि शनिवार को गांव के भुखन राय के पत्नी ललिता देवी व गौतम कुमार के द्वारा मेरे भाई को ज्ञानचंद साह के साथ मारपीट किया था व सीने पर पत्थर से मारा था। जिसके कारण दो दिन बाद रविवार के देर रात मौत हो गई।
रमना के जोगिराल कला में चालीस वर्षीय युवक की मौत परिजनो लगाया पत्थर से जान मारने का आरोप, रमना थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी।
प्रकाशित तिथि -
June 11, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Nagar News,
Palamu News,
Ranka News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment