कीमती लकड़ी का बोटा लदे पिकअप बैन को जप्त।


धुरकी : धुरकी पुलिस ने रविवार की देर शाम थाना क्षेत्र के भंडार गांव से लगभग 100 पीस कीमती लकड़ी का बोटा लदे पिकअप बैन को जप्त किया है । अंधेरा का फायदा उठाते हुए चालक पिकअप को छोड़कर भागने में सफल रहा। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी अजीत भारती के निर्देश पर स अ नि शिवकुमार सिंह पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले थे उसी दौरान भंडार गांव में पुलिस की गाड़ी देख एक पीकप बैन भागने लगा । पहाड़ी के किनारे पिकअप खड़ा कर चालक फरार हो गया। पुलिस पीकप को जप्त कर थाना ले आई।उधर वन विभाग के फारेस्टर सतेन्द्र शुक्ला ने वन अधिनियम के अनुसार गाड़ी मालिक एवं अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है ।

No comments:

Post a Comment