गढ़वा: राजद पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के आवास पर अबतक राजनीतिक पार्टियों द्वारा चलाये जाने वाले इफतार पार्टियों को ले पड़ा टोटका टुटा। क्योंकि यहां जिला मुख्यालय में पहला शानदार दावते इफतार पार्टी आयोजित किया गया। इस मौके पर झामुमो को छोड़ युपीए गठबंधन से जुड़े राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा भी लगा। खासकर कांग्रेस, राजद के नेता भारी संख्या में इस दावते इफतार पार्टी में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ लजीज व्यंजनो का लुफत उठाया। इस मौके पर काफी संख्या में रोजेदारो ने धार्मिक परंपरा के अनुसार इफतार किया साथ ही जमकर एक दुसरे के साथ इस मौके पर का लाभ लेते हुए नेताओ ने गुुफतुगु भी किया। इस इफतार पार्टी में पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा व घुरन राम एक दुसरे के राजनीतिक विरोधी भी शिरकत करते देखे गये। वहीं कांग्रेस के वर्तमान जिलाध्यक्ष अरविन्द तूफानी व पूर्व जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी भी गलबहिया करते देखे। इस दावते इफतार पार्टी की खासियत रही की कई वैसे लोग भी यहां नजर आये जो आम तौर पर यहां नही दिखते थे मसलन परमानंद पांडेय जैसे लोग भी इफतार पार्टी का आनंद उठाया।
-पूर्व विधायक गिरिनाथ के आवास पर दावते इफतार पार्टी आयोजित रोजेदारों के साथ यूपीए नेताओ का लगा जमावड़ा
प्रकाशित तिथि -
June 10, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Nagar News,
Ranka News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment