बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर निकला कैंडल मार्च





खरौंधी: नीलाम्बर पिताम्बर सेवा संस्थान के तत्वावधान मे शनिवार की शाम मे खरौंधी बाजार परिसर मे बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कैंडल मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व संस्थान के महासचिव राहुल दूबे ने किया।कैंडल मार्च चन्दनी मोड़ से प्रारंभ होकर देवी स्थल से होते हुए वापस कोन मोड़ पर संपन्न किया गया। इस मौके पर कोन मोड़ पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों लोग मौजूद थे। सभा को सम्बोधित करते हुए संस्था के महासचिव राहुल दूबे ने कहा कि अमर शहीद बिरसा मुंडा के नेतृत्व मे अंग्रेजों के शासन के खिलाफ निर्णायक लडा़ई गई थी। बिरसा मुंडा 25 वर्ष की उम्र मे साहसीक कारनामा करते हुए अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इससे झारखंड क्षेत्र मे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम मजबूती मिला था। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के आंदोलन के परिणाम स्वरूप अंग्रेज सरकार के द्वारा किसानों के हित मे जमीन सबंधित कानून बनाया था। उन्होंने कहा कि हम सभी को एकजुट होकर उनके सपनों और आदर्शों पर चलकर झारखंड को निर्माण करने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर जयप्रकाश मेहता, दिनेश दूबे, विन्ध्याचल चन्द्रवंशी, अशोक बैठा, अशोक यादव आदि लोग मौजूद थे

No comments:

Post a Comment