नवनिर्माण पंचायत भवन परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी के द्वारा 9पौधों का पौधरोपण किया गया


नगर उंटारी: नगर पंचायत के चेचरिया में स्थित नवनिर्माण पंचायत भवन परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी के द्वारा 9पौधों का पौधरोपण किया गया। पौधरोपण करते हुए नप अध्यक्ष विजया ने कहा कि अगर दुनिया में तेजी से फैलते प्रदूषण पर काबू नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब हमारा सांस लेना दूभर हो जाएगा। 5 जून को दुनियाभर में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद है दुनिया वालों को पर्यावरण के लिए सुरक्षा और संरक्षण के प्रति जागरूक करना। विश्व पर्यावरण दिवस 2018 की थीम ‘बीट प्लास्टिक पोल्यूशन’ रखी गई है। यानि प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को कैसे खत्म किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का उपयोग न करे और न करने दे। उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक पेड़ लगाए। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से शुद्ध वायु मिलेगा।
मौके पर बिससूत्री के प्रखण्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्त वार्ड पार्षद रंजन कुमार सुनीता देवी राजकुमार संध्या देवी चंद्रवती देवी राजेश कुमार पुष्पा देवी नीरज कुमार नगर मिशन प्रबन्धक विकास कुमार प्रदीप उपाध्यक्ष आशीष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इधर  नरही पंचायत की मुखिया संगीता श्रीवास्तव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलवार को पंचायत भवन के परिसर में फलदार वृक्ष लगाया गया। इस मौके पर संगीता श्रीवास्तव ने कही की जीवन को बेहतर और अधिक प्राकृतिक बनाने के लिए पूरे विश्वभर में पर्यावरण में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस अभियान की स्थापना की गई। आजकल, पर्यावरण का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है, जिसके बारे में सभी को जागरुक होना चाहिए और इस परेशानी का सामना करने के लिए अपने सकारात्मक प्रयासों को करना चाहिए। इस मौके पर रोजगार सेवक पर प्रभात पांडेय पंचायत सेवक दिवाकर तिवारी विकास कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment