कांडी के छात्रा ऋचा कुमारी ने इण्टरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में 362 अंक लाकर जिला में तीसरा स्थान प्राप्त किया


कांडी प्रखण्ड के +2 हाई उच्च विद्यालय कांडी के छात्रा ऋचा कुमारी ने इण्टरमीडिएट आर्ट्स की परीक्षा में 362 अंक लाकर जिला में तीसरा स्थान लाकर अपने संस्थान सहित माता पिता व  प्रखण्ड का नाम रौशन की है।पतिला गांव निवासी उदय मेहता व माता सकुन्तला देवी की सबसे छोटी बेटी ऋचा ने बताया की मै पढ़ लिखकर शिक्षक बनना चाहती हुँ।उसने बताया की मैं बिना ट्यूशन किये घर पर ही तैयारी कर सफलता प्राप्त की हुँ।मेरा परिवार बेहद गरीब है।किसी तरह घर पर रह कर अपनी पढ़ाई की हुँ।उसने बताया की मेरे स्कूल के टीचर राम प्रसाद पाठक सर ने मुझे बहुत मदद किये हैं।उन्ही के बताये मार्गदर्शन का अनुकरण कर मैं सफलता प्राप्त की हुँ।पांचवीं तक की पढ़ाई गांव के स्कूल में की हुँ ।जबकि आठ क्लास तक बुनियादी विद्यालय सेमौरा में तथा उसके बाद इन्टर तक की पढ़ाई हाई स्कूल कान्डी से की हूं।पांच बहन व दो भाईयो में ऋचा सबसे छोटी है।उसके माता पिता ने बताया की आज पूरा परिवार अपने घर की बेटी की सफलता पर गर्व महशुस कर रहा है।स्कूल के प्रिन्सिपल वशिष्ठ तिवारी ने ऋचा को बधाई देते हुए कहा की उसने इस विद्यालय का नाम रौशन किया है।

No comments:

Post a Comment