वंशीधर नगर : वंशीधर नगर के कधवन में मनरेगा में गड़बड़ी का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। रविवार को एसडीपीओ नीरज कुमार ने एफआईआर में वर्णित चारों योजना स्थल का निरीक्षण किया। एसडीपीओ ने योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। छानबीन के दौरान एसडीपीओ ने सभी योजनाओं की फोटो और वीडीयोग्राफी भी की।
यहां बता दें कि मनरेगा में भारी गड़बड़ी उजागर होने पर गत शुक्रवार को कधवन के वर्तमान मुखिया, पूर्व मुखिया एई और जेई समेत तेरह लोगों पर एफआईआर दर्ज हुआ है। एफआईआर होने के बाद पुलिस इन्वेस्टिगेशन की शुरूआत हो गई है। कधवन में विजय भुईयां के खेत में डोभा निर्माण, हड़ही चेकडैम निर्माण, झरना से भोजपुर श्मशान घाट तक सड़क निर्माण एवं राजकुमार भुईयां के खेत में डोभा निर्माण में भारी गड़बड़ी की पुष्टि होने पर शुक्रवार को डीडीसी के निर्देश पर बीडीओ मुरली यादव ने एफआईआर दर्ज कराई है।

No comments:

Post a Comment