बैठक आयोजित।


आज दिनांक 20 मई 2018 को रमुना प्रखंड प्रमुख मृत्युंजय सिंह के आवास पर प्रमुख संघ अध्यक्ष धर्मराज पासवान की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें गढ़वा जिला के सभी माननीय प्रमुख एवं रमुना प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य उपस्थित हुए ।
इस बैठक में पंचायत समिति के हक एवं अधिकार के विचार विमर्श किया गया । सभी लोगो ने अपना अपना सुझाव दिए। सर्वसमिति से 5 सूत्री महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिया गया।
1. पंचायत समिति के हक एवं अधिकार के लिए सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में शुक्रवार को एक याचिका दायर किया जाएगा।
2. हाईकोर्ट में याचिका दायर के लिए प्रतिनिधिमंडल तैयार किया गया।
3. पंचायत समिति के हक एवं अधिकार के लिए जिला में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें जिले के सभी प्रमुख, पंचायत समिती उपस्थित होंगे।
4. पंचायत समिति सदस्य के हक एवं अधिकार के लिए सभी प्रमुख अपने अपने माननीय सांसद एवं माननीय विधायक को एक मांग पत्र देंगे जो अपने संसद और विधानसभा में पंचायत समिति के अधिकार के लिए आवाज उठाएंगे।
5. पंचायत समिति में लिए गए प्रस्ताव का अनुपालन नही देने एवं जिला परिषद तथा निगरानी की बैठक में अधिकारियों के द्वारा गोल मटोल जवाब देने के खिलाफ में आनेवाले दिनों मिटिंग का बहिष्कार किया जाएगा।बैठक में डंडा प्रमुख वीरेंद्र चौधरी, रविन्द्र पासवान, उषा देवी, तेतरी देवी, लिलावती देवी, मायावती देवी, रामकृष्ण किशोर,पवन सिंह, मनीष कुमार, विकास कुमार कुशवाहा सहित जिले के सभी प्रमुख उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment