भवनाथपुर वंशीधर नगर मुख्य पथ पर नेपाल खोह के समीप बाईक और टेम्पो के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल।


भवनाथपुर : भवनाथपुर वंशीधर नगर मुख्य पथ पर नेपाल खोह के समीप बाईक और टेम्पो के बीच हुई टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलो में बुका निवासी अमित कुमार (35 वर्ष), कामेश्वर राम (65) वर्ष तथा खरौंधी थाना क्षेत्र के गटियरवा निवासी अमरेश राम (18 वर्ष) का नाम शामिल है। उक्त सभी घायलों को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद अमित कुमार की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अमरेश राम बाईक से बीए के परीक्षा देने माँ नगीना शाही वंशीधर नगर परीक्षा केंद्र जा रहा था। नेपालखोह के पास वंशीधर नगर की ओर से आ रहे टेम्पो ने बाईक में बगल से धक्का मार दिया। जिससे टेम्पू में बैठे अमित कुमार, कामेश्वर राम एवं बाईक चालक अमरेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त तीनो घायलो को राहगीरों द्वारा घटनास्थल से उठाकर ईलाज के लिए भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया

No comments:

Post a Comment