कांडी/गढ़वा: कांडी प्रखंड के सोहगाडा गांव में गुरूवार को ग्राम स्वराज योजना को ले दो सदस्यीय केन्द्रीय टीम के प्रतिनिधियों ने दौरा किया। केन्द्रीय टीम ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुना।
ग्रामीणों की ओर से पंचायत मुखिया कृष्णा दास ने केन्द्रीय टीम से गाँव की विकास के लिए स्वास्थ्य केन्द्र, उच्च विद्यालय सोहगाड़ा में शिक्षक की मांग की साथ ही बताया कि गाँव के कई योग्य बीपीएल लाभुक को राशन कार्ड नहीं मिला है जिससे उनकों राशन लेने परेशानी होती है। मुखिया ने राशन कार्ड की भी मांग की। साथ ही साथ शौचालय निर्माण के लिए राशि भी मांगा। इस मौके पर स्वंय सेवक चंदन कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे ।


No comments:
Post a Comment