भवनाथपुर । कमलेश चंद्रा कमेटी रिपोर्ट की मांग पूरा करने को लेकर भवनाथपुर ग्रामीण डाक विभाग के कर्मचारियों ने पलामू प्रमंडल के ग्रामीण डाक सेवा संघ के उपाध्यक्ष भृगुण ठाकुर के नेतृत्व में पांचवे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। हड़ताल पर बैठे ग्रामीण डाक सेवा संघ के कर्मचारियों ने बताया कि सरकार की अनदेखी के चलते अभी तक अब हमलोग को सातवाँ वेतन लागू नही किया जा सका है। इसके लिए इस निरंकुश सरकार से उम्मीद करना भी बेईमानी होगी। कहा कि इसी कारण बाध्य होकर केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर हमसभी ग्रामीण डाक सेवा संघ के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। कहा कि सरकार जब तक हमारी मांग नही मानती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। डाक कर्मचारियों की मांग पत्र में कमलेश चंद्रा कमिटी के रिपोर्ट आ.भा.ग्रा. डाक सेवा संघ के द्वारा गया सुझाव के साथ जल्द से जल्द लागू करो, ग्रामीण डाक सेवको को 8 घंटे कार्य एवं उनका विभागीकरण की जाए, ग्रामीण डाक सेवको की पेंशन लागू किया जाए, माननीय केन्द्रिय कैंट एवं मद्रास बेंच के आदेशानुसार जी.डी.एस. को पेंशन लागू करो एवं जी.डी.एस. के टारगेट के नाम पर परेशानी और उत्पीड़न बंद करो सहीत पांच सूत्री मांग शामिल है। इस मौके पर अनुज ठाकुर, जहीर अंसारी, रामनारायण प्रसाद, राजु कुमार गुप्ता, अवधेश राम, संजीत कुमार, मनोज कुमार राम, दीपक पासवान, अर्जुन ठाकुर, कामेश्वर ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment