पलामू सांसद बी डी राम ने क्षेत्र के चौक-चौराहों पर लगवाया सोलर स्ट्रीट लाइट
पलामू सांसद बी डी राम ने अपने सांसद निधि से विश्रामपुर क्षेत्र के कई चौक-चौराहों,सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाया है.सोलर स्ट्रीट लाइट लग जाने से बिजली नही रहने के बावजूद भी चौक-चौराहा,सार्वजनिक व धार्मिक स्थल अब दूधिया रोशनी से रौशन रहेंगे.सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय ने अपने देखरेख में सभी जगहों पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाया है.श्री पांडेय ने बताया कि बचे हुये अन्य सार्वजनिक व धार्मिक स्थलों पर भी सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाया जायेगा.अभी बाकी बचे जगहों को चिन्हित करने का कार्य किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि सांसद बी डी राम पूरी ईमानदारी के साथ पलामू संसदीय क्षेत्र का विकास करने में लगे हुये है.क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या को वे गम्भीरता से लेते हुये उसके समाधान हेतु सार्थक पहल करते रहे है.


No comments:
Post a Comment