मेराल के लातदाग गांव में मनाई गई पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती


मेराल- मेराल के गोंदा पंचायत के लातदाग  गांव में शनिवार को स्थानीय टंडवा झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर  गढ़वा  जिला कमेटी के द्वारा पूर्व राष्ट्रपति स्व ज्ञानी जैल सिंह जी की 102 वीं जयंती  मनाई गई।  इस मौके पर उनके चित्र पर फूलमाला चढ़ायी गयी। मौके पर मुख्य अतिथि सुरेंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह विश्वकर्मा समाज के गौरव थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का सफर एक साधारण कार्यकर्ता से शुरू करके विधायक, सांसद, मंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री से राष्ट्रपति तक पूरा किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि दिलीप विश्वकर्मा, हरे कृष्णा विश्वकर्मा, और रिंकू विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे ।


No comments:

Post a Comment