कांडी के चिरकुटही मोड़ पर कार व मोटरसाइकिल की टक्कर में पिता-पुत्र घायल, पिता गंभीर, गढ़वा रेफर






कांडी: मझिआंव कांडी मुख्य पथ पर चिरकुटही मोड़ पर कार व मोटरसाईकिल की टक्कर में पिता-पुत्र घायल हो गये। घायलों में क्रमशः रामदेव शर्मा 55 वर्ष व जगदेव शर्मा 22 वर्ष के नाम शामिल हैं।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोड़ पर कार व बाईक की टक्क्र हुई। बाईक सवार अपने पिता के साथ खरसोता मे लकवा नामक बीमारी का इलाज कराने जा रहा था जहां उक्त घटना घटी। वहीं कार में एनटीपीसी सेंट्रल इंस्टिच्युट ऑफ माइनिंग के डॉ मनीष कुमार एवं डॉ अशोक कुमार सिंह थे। उन्होने दोनो घायलों को एक किराये का बोलेरो लेकर मझिआंव रेफरल अस्पताल में भरती कराया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से घायल रामदास को बेहतर चिकित्सा के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया।


No comments:

Post a Comment