मझिआंव. नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी द्वारा बुधवार को कार्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई.प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए अध्यक्ष ने बताया कि गरमी आते ही सभी वार्डो में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी पानी का लेयर काफी नीचे चला गया है, जिसके कारण अधिकांश चापाकल सुखने के कगार पर पहुंच गए हैं. इस पेयजल संकट को दुर करने के लिए सभी वार्डों में टैंकर से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करने का निर्णय लिया गया है. इसके लिए सभी वार्ड पार्षदों के अपने अपने वार्ड में जल संकट वाले टोलों मुहल्लों की सूची बनाकर तत्काल कार्यालय को उपलब्ध करावें, ताकी पेयजल संकट दूर किया जा सके.उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्डों में चल रहे शौचालय निर्माण कार्य को अविलंब पूरा कर प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए स्थानीय बुद्धिजीवियों से भी अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की गई है.अध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं, और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है. सभी वार्डों की समस्याओ को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता है.मौके पर सिटी मैनेजर अनिल उराँव, नाजीर अमित पाठक, राकेश कुमार सिन्हा, अनुप तिवारी, आदि कार्यालयकर्मी उपस्थित थे.

No comments:
Post a Comment