रंका :रंका थाना क्षेत्र के होनेहे खुर्द निवासी मोहम्मद निजामुद्दीन अंसारी ने डीएसपी रंका एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा को आवेदन देकर अपने पुत्री के अपनी पुत्री के हत्यारे को न्याय के कटघरे में खड़ा करने की मांग की है पुलिस अधीक्षक गढ़वा के लिए आवेदन में अपनी पुत्री के हत्यारे के भंडरिया पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए बाकी बच्चे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने की मांग की है आवेदन में निजामुद्दीन ने कहा है कि अपनी लड़की रजिया खातून की शादी 2017 भंडरिया थाना क्षेत्र के वर्कोल गांव निवासी इलियास अंसारी के पुत्र इरशाद अंसारी के साथ अपनी हद से आगे बढ़ कर  शादी की दी  6 महीने  ठीक-ठाक रहा मगर उसके बाद दहेज के रूप में कई सामान की मांग करने लगे नहीं देने पर मेरी बेटी के साथ बुरी तरह से मारपीट एवं जानवरों की तरह बर्ताव करने लगा इसकी बात को लेकर कई बार गांव  में  एवं भंडरिया थाना में पंचायती भी हुई जिसमें थाना प्रभारी ने इरशाद इलयास एवं उसके घरवाले को आगे से मारपीट नहीं करने की सख्त हिदायत दी थी मगर तीसरे दिन ही मेरी बेटी रजिया खातून को घर वाले ने मिलकर लाठी डंडे से बुरी तरह पिटाई किया चोट से घायल जब मेरी बेटी ने पानी की मांग की तो घरवाले ने उसे पानी में मिलाकर जहर दे दिया स्थिति ज्यादा खराब होने पर उसे लेकर लोग छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज सरकारी अस्पताल में ले गए जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई इसकी सूचना मिलते ही अस्पताल जाकर देखा कि रजिया की शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान तथा एक पैर तथा एक हाथ टूटा हुआ था इस बाबत भंडरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचा तो थाना प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज करने से इंकार कर दिया निजामुद्दीन ने बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर भंडरिया थाना प्रभारी ने प्राथमिकी दर्ज कर इरशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया मगर बाकी अपराधी अभी भी खुले में घूम रहे हैं

No comments:

Post a Comment