मनरेगा योजना में अनुरुद्ध सिंह के समतलीकरण में जेसीबी मशीन चलाने का मामला प्रकाश में आया।


नगर उंटारी: कुशदण्ड पंचायत के कोलुआ ग्राम स्थित सारोला में मनरेगा योजना में अनुरुद्ध सिंह के समतलीकरण में जेसीबी मशीन चलाने का मामला प्रकाश में आया था। जिस स्थल पर जेसीबी मशीन का प्रयोग हुआ है वह समतलीकरण योजना स्थल नहीं है । ऐसे में ग्रामीणों का कहना है की जिस स्थल पर जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया है वह अनिरुद्ध सिंह के भाई यमुना सिंह का है ।

इस संबंध में यमुना सिंह का कहना है कि खेत मेरा है , मैं समतलीकरण अपने खर्च पर करा रहा हूँ।इससे मेरे भाई अनुरुद्ध सिंह का कोई लेना देना नही है। जब कि अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि मुझे अभी तक कार्यादेश ही नही मिला है। तो कार्य शुरू करने का कोई मतलब नही है।



क्या कहते हैं पंचायत के मुखिया:- इस संबंध में कुशदण्ड पंचायत के मुखिया रविरंजन कुमार राम ने कहा कि जिस सथल पर जेसीबी का प्रयोग हुआ है वह खेत यमुना सिंह खरवार का है जो अनिरुद्ध सिंह खरवार का भाई है। उन्होंने बताया कि अनिरुद्ध सिंह के खेत में समतलीकरण का कार्य का स्वीकृति प्राप्त है परंतु पंचायत कार्यालय से कार्य प्रारंभ कराने हेतु कार्यादेश निर्गत नहीं किया गया है । नहीं योजना स्थल पर कोई कार्य हुआ है।

क्या कहते हैं ग्रामीण रमेश राम, धर्मेंद्र कुमार पासवान , जमुना सिंह लल्लू पासवान, नीरज पासवान,दिलीप चंद्रवंशी, दौलतिया देवी , ललिता देवी, नरेश पासवान ने बताया कि जिस खेत में जेसीबी मशीन का प्रयोग किया गया है वह जमीन जमुना सिंह का है उससे या उसमें लगे जेसीबी मशीन से काम को किसी प्रकार से अनिरुद्ध सिंह का एक दूसरे से कोई लेना-देना नहीं  हैं।

No comments:

Post a Comment