सगमा : प्रखंड मुख्यालय में स्थित भारत गैस एजेंसी के निकट मानवाधिकार एवं सामाजिक सुरक्षा संगठन सगमा के द्वारा भीष्म गर्मी एवं पेयजल संकट को देखते हुए पनशाला खोला गया। पनशाला का उद्घाटन जिपस नन्दगोपाल यादव प्रमुख ऊषा देवी उप प्रमुख संजय यादव
मौके पर मानवाधिकार के महिला प्रदेश उपाध्यक्ष लवली आंनद ,जिला अध्यक्ष नेहा कुमारी उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल जिला सचिव राजीव कुमार अनुमंडल उपाध्यक्ष राजीव कुमार के द्वारा फीता काटकर एवं राहगीरों को बताशा पानी पिलाकर किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने संबोधित करते हुए जिपस नन्दगोपाल यादव ने कहा कि जल ही जीवन है जल संकट से निजात पाने के लिए हर व्यक्ति को सोचना चाहिए कि जल के बगैर जीवन असंभव है वर्तमान में भीषण गर्मी एवं पेयजल संकट को देखते हुए गैस एजेंसी के पास गुजरने वाले एवं प्यासे राहगीरों को पानी पिलाकर पूण्य भागी है प्रखंड में ऐसा पनशाला कहि नही खोल गया। इस मौके परप्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष राजू रंजन कुमार, उदय मेहता, अमरेंद्र दास ,विवेक कुमार बबलू कुमार राजेंद्र राम राजेंद्र यादव मुख्तार अंसारी आदि ग्रामीण मौजूद थे ।


No comments:
Post a Comment