मझिआंव. थाना क्षेत्र के गहिड़ी गांव निवासी ब्रह्मदेव साव की सोलह वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी बिजली के करंट लगने से घायल हो गई. घटना के बाद परिजनों ने उसे मझिआंव रेफरल अस्पताल में भरती कराया. जहां उसकी प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुटी दे दी गई. घटना के बारे में बताया गया कि लक्ष्मण चौधरी द्वारा बिजली के पोल से एक नंगा एवं एक कवर तार अपने घर में लाया गया था,लेकिन पोल से तार हट जाने के कारण उसमें काफी दिनों से बिजली नही थी.इसलिए कुछ लोग उस तार का उपयोग कपड़ा सुखाने के लिए करते आ रहे थे.और इसी बीच किसी शरारती तत्व द्वारा उस छुटे हुए तार को पोल के तार से लगा दिया गया. इसी क्रम में प्रियंका ने कपड़ा पसारने की कोशिस की और उसे करंट लग गया.

No comments:
Post a Comment