खरौन्धी- विगत डेढ़ माह से खरौंधी प्रखंड के बिभिन्न पंचायतों में चल रहे नशामुक्ति अभियान के तहत रविवार को सिसरी पंचायत में नशामुक्ति अभियान चलाया गया ।


खरौन्धी- विगत डेढ़ माह से खरौंधी प्रखंड के बिभिन्न पंचायतों में चल रहे नशामुक्ति अभियान के तहत रविवार को सिसरी पंचायत में नशामुक्ति अभियान चलाया गया । थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने सिसरी गांव में दर्जनो ग्रामीण महिला-पुरूषों एवं बच्चों को नशा मुक्ति का सपथ दिलायी । नशा मुक्ति अभियान मे शामिल लोगों ने सिसरी पंचायत के सिसरी खास, बैतरी, महोगडई तथा बैतरा में घर-घर जाकर लोगों से शराब बनाने, बेचने व सेवन करने की मनाही किया । इस मुहिम के समर्थन में बड़ी संख्या में महिला, पुरूष एवं अन्य ग्रामीणों ने अभियान से जुड़कर पंचायत क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी की प्रतिबद्धता दोहरायी। उक्त लोगों ने एक स्वर से शराबबंदी का समर्थन करते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में सहयोग करने में सहमति प्रकट की जो इसके लिए आवश्यक हो । इस मुहिम से लोग इतना प्रेरित हुए कि आज से ही पंचायत क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी का संकल्प लेते हुए शराब एवं शराब के कारोबार को बन्द कर दिया । निमित इसके कारोबार पर नजर रखने, निगरानी करने, जागरूक करने व इसकी अवहेलना कर कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की अनुसंशा प्रशासन से करने आदि कार्यों के लिए ग्रामीणों की एक कमेटी बनायी गयी । थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभ्य समाज में नशाखोरी का कोई स्थान नहीं है । उन्होने कहा कि नशाखोरी की लत ने आज हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक ताना-बाना को ध्वस्त कर दिया। नशाखोरी के कारण हमारी वर्तमान पीढ़ी में आपराधिक प्रवृति काफी बढ़ी है। ऐसे में हमारी भावी पीढ़ी को इससे दुर रखने के लिए शराबबंदी जरूरी है । मुखिया महेंद्र साव ने कहा कि थाना प्रभारी के नशामुक्ति अभियान व शराबबंदी का वे समर्थन करते हैं । साथ ही आज से वे इस मुहिम की सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे । इस दौरान एएसआई शिरिशचंद्र महतो, संतोष बैठा, उदय मेहता, अशोक ठाकुर, व्रह्मदत प्रसाद, सुमित कुमार श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, शंभु सिंह, कृष्णा साह, गुड्डु कमार, चानो कुअंर, बुधनी देवी, धीरो देवी, वैष्णवी कुमारी, कुंती देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

क्या है अभियान का सिड्युल :-प्रत्येक रविवार नशामुक्ति के लिए तय पंचायत में नशामुक्ति अभियान चलायी जाती है। पिछले पांच रविवार को अलग-अलग पांच पंचायतों यथा खरौंधी, कुपा, करीवाडीह, मझिगावां व राजी में इस अभियान के जरिये पूर्ण शराबबंदी लागु है। अगले तीन रविवार को शेष तीन पंचायतों अरंगी, सूंडी व चन्दनी में पूर्ण शराबबंदी हेतु पृथक-पृथक अभियान चलाकर संपूर्ण थाना क्षेत्र को नशा व शराबमुक्त घोषित किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment