आंधी तूफान से दर्जनों घरों एवं मुर्गी फार्म के छत उड़े, चार हजार मुर्गियों की मृत्यु।




मझिआंव. मझिआंव प्रखंड में गुरुवार को अपराह्न तीन बजे आये भीषण आंधी तूफान एवं बारिश से कई दर्जन लोगो के घरों के छत एवं झोपड़ियां उड़ गए.बताया जाता है कि इनमे सबसे ज्यादा एस्बेस्टस की छतें उड़ी.इस दौरान खरसोता गांव में सबसे ज्यादा छति हुई.इस सम्बंध में खरसोता पंचायत के प्रभारी मुखिया राजेन्द्र कुमार मेहता ने बताया कि आंधी तूफान ने राजु प्रसाद, बैजू प्रसाद, अयोध्या साव, ललन साव सहित आधा दर्जन दुकान की छतें उड़ गई जबकि दर्जनों घरों के दरवाजे के आगे बरामदे की एस्बेस्टस सीट की छतें उड़ गई.मुखिया ने बताया कि इस दौरान सबसे ज्यादा छति एवं बरबादी अशोक मेहता के बहुत बड़े क्षेत्र में फैले मुर्गी फॉर्म में हुई.समूचे मुर्गी फार्म की छत तो उड़ ही गयी, साथ ही आंधी तूफान ने छह हजार मुर्गियों में से चार हजार मुर्गोयों को भी खत्म कर दिया. मुखिया ने कहा कि पंचायत में हुई छति का आकलन अंचल कार्यालय से करवाया जाएगा और प्रभावित लोगों को मुआबजा दिलाया जाएगा.

No comments:

Post a Comment