वंशीधर नगर में अपर समहर्ता ने बैठक में स्वच्छता पर दिया बल


बंशीधर नगर / गढ़वा: शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपर सर्माहता राधेश्याम प्रसाद ने अनुमंडल कार्यालय कक्ष मे अध्यक्ष , उपाध्यक्ष व सभी वार्ड र्पाद सदस्यो के साथ बैठक किया। इस दौरान अपरसर्माहता ने कहा कि नगर पंचायत के विकास कार्य के लिए वर्तमान मे बैठक कर निर्णय ले ताकि स्वच्छ शहर का निर्माण हो सके। बैठक मे अपर सर्माहर्ता ने अंचल पदाधिकारी को बस स्टैण्ड, टाउन हॉल सहित अन्य कार्य के लिए भुमि चिन्हित करने का निर्देश दिया। बैठक मे बीस सुत्री जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, अध्यक्ष विजया लक्ष्मी, उपाध्यक्ष लता देवी, अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण, कार्यपालक दंडाधिकारी जायबीरस लकड़ा, बीडीओ मुरली प्रसाद यादव,सीओ अरूणिमा एक्का,  भवनाथपुर बीडीओ विशाल कुमार, रमना दयान्नद करजी, सीओ भवनाथपुर संदीप अनुराग टोप्पनो, नगर प्रबंधक शाहिद हसन, सहित सभी वार्ड र्पाद उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment