ग्रामीणो ने दुबे तहले के डीलर के खिलाफ प्रखंड अंचल कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मझिआंव/गढ़वा: माझिआव नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित दुबेतहले ग्राम के लगभग साठ के संख्या में कार्ड धारी महिला एवं पुरुष ने राशन डीलर खजुरी गांव के सरस्वती महिला समूह के मनमानी के खिलाफ मझिआंव प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव किया गया तथा डीलर के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही एक लिखित शिकायत पत्र अंचल पदाधिकारी कमल किशोर को दिया गया। पत्र में कहा गया है कि हम लोगों को किरासन तेल के लिए पिछले 3 दिनों से दौड़ाया जा रहा है। राशन भी निर्धारित दर पर नहीं दिया जाता है। इस संबंध में अंचल पदाधिकारी ने कहा कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कार्ड धारी महिला एवं पुरुष काफी संख्या में उपस्थित थे। 

No comments:

Post a Comment