उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मीरा ने कहा भाजपा को वोट देकर नगर परिषद का करें विकास

गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद से उपाध्यक्ष पद से चुनाव लड़ रही मीरा पांडेय ने सहिजना के सभी इलाकों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। साथ ही समर्थकों के साथ बैठक की। बैठक मंे उन्होने गढ़वा नगर परिषद के समग्र विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। जबकि मीरा पांडेय के समर्थन में भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पाण्डेय ने वार्ड संख्या तीन में समर्थकों के साथ बैठक किया। बैठक में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मीरा पाण्डेय को जिताने के लिए रणनीति तैयार किया गया। इस मौके पर भगत सिंह, बालमुकुन्द सिन्हा, सुमन मेहता, वीणा पाठक आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment