अध्यक्ष पद पर गढ़वा से पिंकी नगर से विजया लक्ष्मी ने मारी बाज़ी

गढ़वा/नगर:- नगर निकाय चुनाव के तहत गढ़वा नगरपरिषद  के अध्यक्ष पद के कांटे की टक्कर में निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केशरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी झामुमो प्रत्याशी अनिता दत्त को 54 मतो से पराजित कर विजय प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की। वही तीसरे स्थान पर राजद प्रत्याशी मणिमा नारायण रही। उन्हें 5117 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए पिंकी केशरी को कुल 6411, अनिता दत्त को 6357, मणिमा नारायण को 5117, नेमु निशा को 987, नोटा को 591, कमर सफदर को 420 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद में भाजपा के मीरा पांडेय की जीत तय है। अंतिम रिपोर्ट बाकी है। जबकि नगर उंटारी नगर पंचायत में भाजपा की विजया लष्मी ने किरण देवी को हराया।विजया को 6452 तथा किरण कुमारी को 3996 मत प्राप्त हुए। वही उपाध्यक्ष पद से निर्दलीय प्रत्याशी लता देवी विजयी रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के ओमप्रकाश को 446 मतो से पराजित किया।

No comments:

Post a Comment