रंका में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा: गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के तमगे कला गांव में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का  मामला प्रकाश में आया है। सूचना के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिक छात्रा शौच के लिये गयी थी। इसी क्रम में गांव के ही युवक महेंद्र कुमार ने अकेले पाकर उक्त छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उक्त छात्रा रंका थाना पहुंची। रंका पुलिस ने त्वरित कर्रवाई करते हुये युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इधर सदर अस्पताल गढ़वा में उक्त छात्रा का मेडिकल चेकअप महिला चिकित्सक के समक्ष पूर्ण की गयी। 

No comments:

Post a Comment