विश्रामपुर (पलामू) : विश्रामपुर-पाण्डु मुख्य पथ पर सोरडीहा गांव के पास कमांडर जीप व ट्रैक्टर की भिड़ंत में चालक सहित दो लोगो की मौत हो गयी.जबकि 11 लोग घायल है.जिसमे से पांच लोग की स्थिति गंभीर है। घटना देर शाम 7.30 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार कमांडर जीप रेहला की ओर से आ रहा था। सोरडीहा पेट्रोल पम्प के पास ट्रैक्टर को ओवर टेक करने के दौरान कमांडर जीप ट्रैक्टर के बगल से टकरा गयी.चुकी कमांडर जीप तेज रफ्तार में था.इस लिये ट्रैक्टर से टकराते ही वह तीन-चार पलटी खाते हुये खाई में चला गया.जिससे कमांडर में सवार दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गये. घायलों को तत्काल विश्रामपुर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.जहां चालक (45) व कैलाश चौधरी (65) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. चालक की पहचान नही हो पायी है.जबकि 11 घायलों का प्राथमिक ईलाज किया गया.जिसमे से पांच गंभीर रूप से घायल हुये लोगो को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया.गंभीर रूप से घायलों में भोला चौधरी, कमेशवर चौधरी, विष्णु चौधरी, बचनु चौधरी,संतोष चौधरी व रमेश चौधरी का नाम शामिल है.जबकि घायलों में आरती कुमारी,सोनम कुमारी,बिक्की कुमार,ललिता कुमारी आदि है.कमांडर जीप गढ़वा जिला के फरठिया से नावाबजार थाना क्षेत्र के कुम्भी कला जा रही थी.जीप में सवार सभी लोग तिलक की बारात जा रहे थे.बारात कुम्भी कला निवासी राजा चौधरी के घर जाना था.
कमांडर व ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत में चालक समेत दो की मौत तिलक के बराती कमांडर में थे सवार, कुम्भी कला जा रहा था बारात
प्रकाशित तिथि -
April 26, 2018
-----------
रिपोर्टर -Vivekanand
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



No comments:
Post a Comment