उपायुक्त ने किया पत्रकार वार्ता



गढ़वा: गढ़वा जिले में पेयजल की समस्या को दुर करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से नलकूप को ठीक कराने के लिए 72 घंटो में अब निराकरण किया जाएगा।  इसके लिए टाॅल फ्री नम्बर जारी किया गया है। टाॅल फ्री नम्बर 1800 3456 522 तथा स्थानीय प्रशासन के दुरभाष नंबर 06561 222263 पर शिकायत दर्ज करा समस्या का निदान किया जा सकता है। उक्त जानकारी उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में दीं। इस संबंध में पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता राधेश्याम रवि ने बताया कि जिले में कुल 16 हजार 597 नलकूप है इसमें एसआर के लिए 1052 तथा पीआरपी के 1313 नलकूप बंद है। इसका टंेडर निकाला जाएगा तथा राशि आने पर इसे ठीक कराया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि राशि के अभाव की शिकायत नही आएगी।


No comments:

Post a Comment