गढ़वा: डिलीवरी के दौरान मृत बच्ची के शव को देने तथा मृत बच्ची की मां सुनीता देवी के इलाज के लिए 16 हजार 500 रुपये शहर के सूर्या क्लिीनिक द्वारा मांगे जाने के सवाल पर सुनीता के पति राजनाथ भुईयां ने सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके पश्चात उक्त महिला सुनीता देवी की सच्चाई को जानने के लिए उपायुक्त कार्यालय से एक सहायिका को भेजा गया। इसके पश्चात उक्त महिला सुनीता को सदर अस्पताल गढ़वा में भर्ती कराया गया जहां उसका विधिवत इलाज चल रहा है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार धुरकी प्रखंड के षिवरी गांव के राजनाथ भुईयां की पत्नी गर्भवती थी। डिलीवरी की स्थिति को देखते हुए गांव की सहिया प्रमिला देवी ने उसे इलाज के लिए गढ़वा स्थित सूर्या क्लिीनिक में इलाज के लिए भेजा। सूर्या क्लिीनिक में शुक्रवार को उसकी पत्नी सुनीता देवी को सूर्या क्लिीनिक में भर्ती कराया गया। डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गयी। इसके पश्चात सूर्या क्लिीनिक प्रबंधन द्वारा 16500 रुपयों की मांग की गयी। इस सवाल पर उसने सुरक्षा की गुहार लगायी। इसके पश्चात उपायुक्त कार्यालय से एक सहायिका मामले की सच्चाई को जानने के लिए वहां पहुुची महिला सुनीता को सूर्या क्लिीनिक से सदर अस्पताल गढ़वा मे भर्ती कराया।
No comments:
Post a Comment