नगर परिषद चुनाव को लेकर गुरुवार कोे राजद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मणिमा नारायण ने रेलवे लाईन उसपार महुराम टोला, बिन्द टोला तथा व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ व ताईद संघ में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान मणिमा ने मतदाताओं से एक-एक कर सीधा संवाद किया। साथ ही इस दौरान कहा कि गढ़वा नगर परिषद में नाली, सड़क, बिजली तथा पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए राजद के चुनाव चिन्ह लालटेन छाप के पक्ष में बटन दबा कर उन्हे विजयी बनायें। जबकि मणिमा के चुनाव कार्यालय में पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह के नेतृत्व में आधा दर्जन लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया तथा मणिमा नारायण के पक्ष में मदतान कराने के लिए मतदाताओं केा प्रेरित करने का संकल्प लिया। राजद में शामिल होनेवालों में धनवंतर चैबे उर्फ छुन्नु चैबे, सुरेन्द्र सिंह, सोनु चैबे, सुनील कुमार, नंदु पाण्डेय, सतीष कुमार के नाम शामिल है।
जनसम्पर्क अभियान के दौरान राजद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मणिमा पहंुची अधिवक्ता व ताईद संघ भवन किया लालटेन छाप पर मतदान की अपील
प्रकाशित तिथि -
April 05, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment