मेराल के बंका में सिलिंडर से आग लगने से महिला जली, रांची रेफर

गढ़वा: मेराल थाना के बंका गांव में आज सुबह दस बजे सिलिण्डर  लिक होने से आग लगने से राजीव रंजन सिंह की पत्नी दिव्या सिंह जल गयी है। दिव्या को इलाज के लिए भर्ती कराया गया , मगर गंभीर बतलाते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया है। घायल महिला के अनुसार चाय बनाने के क्रम में यह घटना घटी है। इस घटना में बचाने के क्रम में दिव्या के पति राजीव रंजन को भी जलने की सूचना है।

No comments:

Post a Comment