महुआ चुनने को लेकर सगे भाईयो मे हुई मारपीट .माँ बेटी बाप हुए घायल गढ़वा सदर अस्पताल मे भर्ती

गढ़वा: धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव में महुआ चुनने को लेकर हुई मारपीट में रामस्वरुप राम घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार रामस्वरुप के खेत में महुआ का पेड़ है। उस पेड़ का महुआ चुनने के बाद रामस्वरुप के सभी भाइयों में बंटवारा होता है। सोमवार को सभी की सहमति से उसका भाई गुलाबचंद अकेले ही सारा महुआ ले गया। बाद में पेड़ के नीचे गिरे महुआ को रामस्वरुप की पत्नी चुनने लगी तो एक अन्य हिस्सेदार विफन ने मना किया। तत्पश्चात विफन व उसके पुत्र आशीष ने रामस्वरुप की पत्नी राजमति देवी व उसकी पुत्री धनवंती को पीटने लगे। उन्हें बचाने आए रामस्वरुप को पिता-पुत्रों जमकर पीटाई कर दी। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। घायलावस्था में उसे धुरकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक के नहीं रहने के कारण घायल रामस्वरुप व उसके परिजन बड़ी देर प्रतीक्षा करने के बाद देर शाम सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे। रामस्वरुप ने बताया कि उसने मामले की सूचना धुरकी थाना को दे दी है।

No comments:

Post a Comment