झामुमो ने किया रोड शो केन्द्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर ने कहा, झामुमो के पक्ष में मतदान करें, तीन साल के अंदर होगा गढ़वा का चतुर्दिक विकास

गढ़वा: झामुमो के केन्द्रीय महासचिव मिथिलेश ठाकुर आज अपने पार्टी के
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी अनिता दत्त तथा उपाध्यक्ष पद के पद प्रत्याशी
डा. असजद के पक्ष में रोड शो किया। रेाड शो में श्री ठाकुर अपने
प्रत्याशियों व समर्थकों के साथ गढ़वा शहर के भीतरी बाजार व मेन रोड में
भ्रमण किया। इस दौरान श्री ठाकुर ने झामुमो के प्रत्याशी अनिता दत्त तथा
डा. असजद के पक्ष में तीर-धनुष छाप पर मतदान करने की अपील किया। रोड शो
के बाद श्री ठाकुर ने विधिवत मीडिया के साथ मुलाकात के दौरान आरोप लगाया
कि सत्ताधारी दल भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष की बदौलत नगर परिषद आकंठ
भ्रष्टाचार में डुबा रहा। शहर में विकास नही हुआ। उन्होने अपने अध्यक्ष
तथा उपाध्यक्ष दोनो प्रत्याशी क्रमशः अनिता दत्त तथा डा. असजद को बेदाग
छवि वाले कर्मठ प्रत्याशी बताते हुए कहा कि यदी हमारे दोनो प्रत्याशी
जितते है तो महज तीन वर्ष में गढ़वा का चतुर्दिक विकास करेंगे।

No comments:

Post a Comment