गढ़वा: अपने अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। भाजपा की ओर से आज नगर परिषद क्षेत्र के टंडवा में पुरन चैक, देवी धाम तथा नगवां में नुक्कड़ सभा आयोजित किया गया। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पाण्डेय, मुकेश निरंजन सिन्हा, नीलीमा सोनी, मुरली श्याम सोनी ने एक स्वर से दावा किया कि गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही पिंकी केशरी व उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही मीरा देवी के पक्ष में मतदान करते हुए आगामी 16 अप्रैल को कमल निशान पर बटन दबा कर चुनाव जितावें। मौके पर नीलीमा सोनी ने कहा कि इससे केन्द्र, राज्य के साथ-साथ नगर परिषद में भाजपा की सरकार बनेगी तथा क्षेत्र का विकास होगा तथा बाईपास, बिजली, पेयजल का समुचित व्यवस्था किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment