आइआरबी का जवान ने अपने ही हवलदार को गोली मारकर किया हत्या,गिरफ्तार।


गढ़वाः गढ़वा जिला मुख्यालय के श्री सदगुरू जगजीत सिंह नामधारी काॅलेज में नगर निकाय चुनाव का मतगणना कराने के लिए डियुटी पर तैनात आइआरबी वन बटालियन का जवान युक्तिनारायण सिंह उर्फ दारा सिंह ने आज सुबह साढ़े पांच बजे अपने ही बल के हवलदार अफरोज समद 47बर्ष को गोली मारकर हत्या कर दिया। गोली मारनेवाला जवान गढ़वा जिले के मझिआंव थाना मुख्यालय का मूल निवासी है । जबकि मारे गए हवलादार बिहार के मुंगेर जिलो मुस्फिल थाना के बरदह के रहने वाले थे। 
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मो अर्षी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद उक्त जवान इनषास राइुफल तथा गोली लेकर फरार हो गया था, मगर घटना के करीब ढ़ाइ घंटा बाद ही मेराल थाना के दलेले पहाड़ी से गिरफतार कर लिया गया है। गिरफतारी के बाद पुछताछ कर जेल भेज दिया गया है।  उन्होंने जवान के द्वारा गोली हवलदार के द्वारा क्यों मारा गया इसकी जांच किया जा रहा है। विदित हो कि जिस समय जवान गोली मारा उस समय बरामदे पर हवलदार अफरोज बैठे हुए थे। इसी  दौरान जवान द्वारा दुसरे जवान के राइफल लेकर चार गोली लगातार दे मारा जिससे हवलदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। विदित हो कि उक्त आइआरबी की बटालियन चाइबासा से गढ़वा चुनाव करने आया था। इस टीम की डियुटी निकाय चुनाव के बाद ब्रजगृ्ह मे लगी थी , यह टीम आज वापस चाइबासा लौटनेवाली थी। घटना के बाद एसपी मो अर्षी वहां पहुंचे तथा पुरी घटना की जानकारी ली। इधर ष्षव का पोस्टर्माटर्म के बाद उसके घर भेज दिया गया। 

No comments:

Post a Comment