नगर उंटारी के नव निर्वाचित नगर पंचायत प्र्रतिनिधयों को दिलाया गया पद एवं गोपनियता का ष्षपथ



वंशीधर नगर / गढ़वा: नगरपंचायत नगरउंटारी के निकाय चुनाव मे निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी 17 वार्ड र्पादो को शपथ ग्रहण समारोह अनुमंडल कार्यालय कें सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिले के उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने अध्यक्ष विजया लक्ष्मी तथा उपाध्यक्ष लता देवी को पद एंव गोपनीयता का शपथ दिलाया। वही सभी 17 वार्ड पार्षदों को अपर समाहर्ता राधेश्याम प्रसाद ने पद व गोपनीयता का शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण समारोह के बाद अपर समाहर्ता ने निर्वाचित सदस्यो को संबोधित करते हुए बधाई दिया। कहा कि नगर पंचायत नगरउंटारी मे पहली बार चुनाव सम्पन्न हुआ है। उन्होने कहा कि निर्वाचित अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष व सभी वार्ड र्पाद मिलकर शहर के विकास करे। उन्होने कहा कि गढ़वा जिला को राज्य सहित दुसरे राज्यो मे नगरउंटारी के नाम से ही लोग जानते है। मौके पर बीस सुत्री जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर लाल अग्रवाल, प्रभारी शाखा एंव भुअर्जन पदाधिकारी  दिनेश सोरेन, अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण,कार्यपालक पदाधिकारी जायबीरस लकड़ा, बीडीओ मुरली प्रसाद यादव, भवनाथपुर बीडीओ विशाल कुमार, रमना दयान्नद करजी, सीओ भवनाथपुर संदीप अनुराग टोप्पनो, नगर प्रबंधक शाहिद हसन, भाजपा नेता मुक्तेश्वर पाण्डेय, डॉ निशीथ निरव, बीएन पाल, सतेन्द्र शुक्ला, देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र बैठा सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित थे। 
शपथ ग्राहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजया लक्ष्मी ने कहा कि नगरपंचायत का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि सबसे पहले भीषण गर्मी मे पेयजल संकट से निजात दिलाना है इसके लिए वह खराब पड़े चापानल को दुरूस्त करने तथा जंहा जल स्तर नीचे चला गया है उस गांव को चिन्हित कर टैकंर द्वारा पानी सप्लाई कराया जाएगा। उन्होने कहा कि शहर के विकास हर घर तक पहुचे इसका प्रयास रहेगा। व सरकार द्वारा चलाया जा रहा विकास कार्य कराया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment