इंतजार की घड़िया खत्म गढ़वा में निर्मित भोजपुरी फिल्म प्रतिघात बहुत जल्द आपके सिनेमाघरों में

गढ़वा: गढ़वा तथा पलामू के प्राकृतिक वादियों में निर्मित भोजपुरी फिल्म प्रतिघात बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। रिलीज के पूर्व ही इस सिनेमा ने पांच एवार्ड प्राप्त कर चुका है। इस संबंध में जानकारी देते हुए फिल्म के निर्माता दया शंकर गुप्ता ने बताया कि पारिवारिक, सामाजिक तथा मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म की शूटिंग गढ़वा तथा पलामू के प्राकृतिक छटां में किया गया है। उन्होने बताया कि बिहार के औरंगाबाद में धर्मवीर प्रोडक्शन द्वारा आयोजित फिल्म महोत्सव में इस फिल्म को बेस्ट लिरिक्स, बेस्ट मेल सिंगर, बेस्ट फिमेल सिंगर, बेस्ट फिल्म तथा बेस्ट म्युजिक डायरेक्टर का एवार्ड मिल चुका है।

No comments:

Post a Comment