विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने किया सड़क का षिलान्यास, कहा आदर्ष विधान सभा बनेगा गढ़वा



गढ़वा : विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने मेराल प्रखंड के पेंदली गांव में राज्यसंपोषित योजना के तहत कालीकरन सड़क का शिलान्यास किया। दो करोड़ उनतर लाख रूपये की लागत से बननेवाली इस सड़का का निर्माण कार्य पांच किलोमीटर पेस्का मुख्य सड़क से बघेसर स्कुल तक निर्माण कराया जाएगा। इस सड़क का षिलापट हटाकर तथा नारियल फोड़कर शिलान्यास करते हुए विधायक श्री तिवारी ने कहा कि भाजपा की षासन काल भयमुक्त, अपराधमुक्त तथा भ्रष्टाचारमुक्त है । विकास का कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में गढवा विधान सभा का विकास तेजी से होगा।  यह विधान सभा एक आदर्ष विधान सभा के रूप में विकासित होगा। उन्होंने झारखंड की रघुवर सरकार के विकास की भी बखान की तथा कहा कि यह सरकार गरीबों को आवास रसोइगैस तथा सड़क बिजली पानी देने के लिए संकल्पित है। 
इस मौके पर विधायक ने गढ़वा विधान सभा क्षेत्र का बहुमुखी विकास का दावा करते हुए कहा कि यहां विकास के तमाम क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। गरीबों का प्रधानमंत्री आवास का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। वहीं लोगों को घर -घर उज्ज्वला योजना से रसोइ गैस का कनेक्षन दिया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता संजय भगत , करीब अंसारी ,अनंत दुबे छठन तिवारी आदि मौजुद थे।    

No comments:

Post a Comment