गढ़वा: गढ़वा में दो निजी अस्पतालों सुर्या क्लीनिक तथा झारखंड हाॅस्पीटल में चिकित्सकों की लापरवाही से बच्चे व महिला की मौत एवं इलाज के नाम पर अर्थिक षोषण के खिलाफ हंगामे की खबर हमारे चैनल में दिखाए जाने का असर हुआ कि जिला प्रशासन के निर्देष पर सिविल सर्जन गढ़वा द्वारा आज उक्त दोनों अस्पतालों को सील करते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।
विदित हो कि कल झारखंड अस्पताल के लापरवाही से प्रसव पीड़ा में भर्ती रमना थाना के मानदोहर गांव के राजेन्द्र चन्द्रवंशी की 28 साल की पत्नी व उसके बच्चे की मौत हो गयी थी। जबकि इलाज के नाम पर इस अस्पताल के चिकित्सक अयुब अंसारी द्वारा अठारह हजार रूपये वसुल लिया गया था। वहीं दुसरी घटना में सुर्या क्लीनिक द्वारा धुरकी थाना के षिवरी गांव के राजनाथ भुइयां की पत्नी सुनिता देवी के बच्चे की प्रसव के बाद मौत के बाद मृत बच्चे का शव देने के नाम पर तथा इलाज के नाम पर सोलह हजार पांच सौ रूपये वसुली किया गया था। इस खबर को हमारे चैनल ने प्रमुखता से दिखया जिससे उक्त दोनों अस्पताल को सील कर दिया गया है। इस संबंध में सिविल सर्जन डा. टी हेम्ब्रम ने बताया कि उक्त अस्पतालों में हुई मौत के मामले में उपायुक्त के द्वारा संज्ञान लिया गया था। इसके आलोक में उक्त अस्पतालों को तत्काल सील किया गया है।





No comments:
Post a Comment