गढ़वा: नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से वार्डवार बैठकों का दौर जारी है। इस दौरान सभी वार्ड में भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पिंकी केषरी तथा उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी मीरा देवी को चुनाव जिताने के लिए रणनीति बनाया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड नम्बर तीन में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थको की बैठक प्रत्याशियों के साथ-साथ भाजपा नेता अलखनाथ पाण्डेय की उपस्थिति में आयोजित कर चुनावी रणनीति तैयार की गयी। इस दौरान भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने चुनाव जिताने के लिए तन-मन-धन से काम करने का संकल्प जताया।
वार्ड तीन की बैठक में भाजपा समर्थकों ने पिंकी व मीरा को चुनाव जिताने का लिया संकल्प
प्रकाशित तिथि -
April 10, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment