गढ़वा: गढ़वा नगर परिषद चुनाव में झामुमो के उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी डा. असजद ने बुधवार को व्यवहार न्यायालय गढ़वा के परिसर स्थित अधिवक्ता संघ तथा ताईद संघ में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होने अपने चुनाव चिन्ह तीर धनुष छाप पर बटन दबा कर अधिवक्ताओं व दस्तावेज नवीसों, ताईदों से मतदान करने का अपील किया। जनसम्पर्क के दौरान डा. असजद ने कहा कि नगर परिषद के विकास के लिए उन्हे एक बार मौका दें, वे इमानदारी से सेवा करेंगे। जनसम्पर्क के दौरान डा. असजद महुराम टोला भी पहंुचे। वहां उन्होने घर-घर जाकर मतदान की अपील की।
झामुमो उपाध्यक्ष पद प्रत्याशी डा. असजद ने किया व्यवहार न्यायालय परिसर में जनसम्पर्क, तीर धनुष छाप पर मतदान का किया अपील
प्रकाशित तिथि -
April 04, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment