हवलदार को गोली मारने वाला जवान राइफल व गोली लेकर फरार।

गढ़वा:(भाषा) जिला मुख्यालय गढ़वा में स्तिथ ssjs नामधारी कॉलेज में बज्रगृह की सुरक्षा में लगा IRB का जवान युक्ति नारायण सिंह उर्फ दारा सिंह ने आज सुबह 5:30 में अपने हवलदार अफ़रोज़ समद उम्र 47 वर्ष को गोली मार कर हत्या कर दी ।गोली मारने वाला जवान युक्ति सिंह मझियाव थाना मुख्यालय का रहने वाला है जबकि हवलदार अफ़रोज़ समद बिहार के मुंगेर जिले के मुफसिल थाना के बरदह गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।इस संबंद्ध में पुलिस अधिक्षक मो अर्शी ने बताया कि शानिवार को सुबह 5:30 बजे हवलदार को दूसरे जवान किस्टापर मुंदरी के इंसास राइफल से सिने व जाँघ में मारकर कर दिया ।हत्या के कारण का जाँच चल रहा है।जिस राइफल से जवान ने हवलदार को गोली मारी है उसे वह लेकर फरार है।विदित हो कि IRB का एक कंपनी निकाय चुनाव के लिए चाईबासा व मुसाबनी से आया था।हवलदार व गोली मारने वाला जवान दोनो IRB 2 बटालियन के है जो यह चुनाव कराने आये थे।


No comments:

Post a Comment