गढ़वा: मुख्यमंत्री रघुवर दास बुधवार को सदर प्रखंड गढ़वा के खजुरी ग्राम पहुचे। जहां उन्होंने सर्वप्रथम शौचालय निर्माण कार्य में ईंट जोड़कर श्रमदान किया। यहां मुख्यमंत्री केन्द्रीय स्वच्छता विभाग के सचिव परमेष्वरम एइयर के साथ स्वच्छता कार्यक्रम के तहत निर्माणाधीन ष्षौचालय निर्माण कार्य का मुआयना किया तथा इसके लाभुकों के साथ बातचीत कर शौचालय से संबंधित जानकारी लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल खजुरी गांव के में आयोजित ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत स्वच्द भारत दिवस पर आयोजित समारोह स्थल पर भंडरिया के मदगड़ी च में स्वच्छता मिषन कार्यक्रम के तहत पेयजलआपूर्ति योजना का आॅनलाइन उदघाअटन तथा ग्रमस्वराज योजना का शिलान्यास कर इस कार्यक्रम की ष्षुरूआत की। इस कार्यक्रम के तहत झारखंड के 252 जिसमें गढ़वा जिले के 38 गांव ष्षामिल है के तहत ऐसे दलित गांव का विकास किया जाएगा जहां एक हजार अनुसुचित जाति के परिवार के सदस्य का गांव हो। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच पर दीप जलाकर कार्यक्रम की सहर किया।
इस मौके पर उपायुक्त डाॅ नेहा अरोड़ा ने सवसे पहले मुख्यमंत्री रघुबर दास तथा अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत के बाद समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि देश कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में दो अक्टुबर को गांधीजी के समाधी स्थल पर उनके 125 वीं जयंती पर 2019 भारत को स्वच्छ बनाने का ली थी। आज महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए पुरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने कहा कि अक्टूबर 2018 तक झारखण्ड तथा अक्टूबर 2019 तक पुरे भारत को स्वच्छ बन जाएगा। उन्होने कहा कि जनशक्ति और सरकार मिलकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शौचालय के साथ-साथ हम पेयजल भी उपलब्ध करायेंगे। वर्ष 2020 तक सभी घरों में पाईप लाईन के द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध करायेंगे इसके लिए रोडमैप तैयार किया जा रहा है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार दलित, शोषित व पिछड़ों के लिए काम कर रही है। इसकी बहुलता वाले 252 गांव चिन्हित किये गये हैं जहां केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की सभी योजनाएं चलाएंगी। स्वच्छता अभियान के तहत हम और हमारे अधिकारी आज यहां उपस्थित हैं। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने गरीब दलित को वोट बैंक बनाकर अपनी मतपेटी भरने का काम किया। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री गरीब, दलित, शोषित, आदिवासी व वंचित के नाम पर राजनीति नही करते। उनका मानना है कि गरीब, दलित, शोषित, आदिवासी, वंचित समाज का उद्धार कैसे होगा। इसपर काम कर रहे है। डा. भीमराव अम्बेदकर को भारत रत्न की उपाधि कांग्रेस ने नही दी। इसके लिए भी देशावासियों को आन्दोलन करना पड़ा। वाजपेयी जी के शासनकाल में भीमराव अम्बेदकर को भारत रत्न देने का काम किया गया। उन्होने कहा कि भाजपा एक ऐसी सरकार है जो डा. भीमराव अम्बेदकर को सम्मान देने का काम किया। वाजपेयी जी के शासन में पहली बार आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया गया। साथ ही करोड़ो, आदिवासी, दलित, शोषित के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम किया गया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर भंडरिया के टीम के द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज से उनका स्वागत किया गया। जबकि मुख्यमंत्री ने खजुरी गांव के सम्मान घरों का भ्रमण भी किया। वहीं कस्तूरबा विद्यालय चिनिया के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जबकि उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट किया। इस मौके पर मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, केन्द्रीय पेयजल व स्वच्छता सचिव परमेश्वरम अययर, राज्य पेयजी व स्वच्छता सचिव अराधना पटनायक, सांसद बीडी राम, विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी, अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष ष्षिवधारी राम , गढ़वा जिला बीस सूत्री के उपाघ्यक्ष सिद्धेष्वर लाल अग्रवाल ,उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी समेंत जिले के वरिय पदाधिकारी उपस्थित थे।


No comments:
Post a Comment