क्वार्टर फाइनल मैच में पलामू ने जमशेदपुर को 85 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

गढ़वा : गढ़वा के बालिका मध्य विद्यालय के मैदान में आज खेले गए अंडर-14 अंतर जिला क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मैच में पलामू ने जमशेदपुर को 85 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पलामू की ओर से शतक जमाने वाले रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। जमशेदपुर ने पहले टॉस जीता और पलामू को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पलामू की टीम ने रोहित के शानदार 100 रनों की बदौलत 7 विकेट पर 222 रनों का स्कोर किया। पलामू की ओर से तुषार ओझा ने 39, शाहिल राज ने 28 तथा गौरव ने 12 रनों के योगदान दिया। जमशेदपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए दुर्गेश ने 44 रनों पर 2 विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी जमशेदपुर 9 विकेट पर 137 रन ही बना सकी।जमशेदपुर की ओर से पीयूष ने 45, दुर्गेश ने 13 तथा सतवीर ने 11 रन बनाए। पलामू की ओर से यशराज ने 36 रनों पर 2 तथा गौरव ने 10 रनों पर 3 विकेट प्राप्त किया। पलामू क्रिकेट संघ के सचिव सुधीर कुमार सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर गढ़वा क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह, स्कोरर दीपक, पंकज आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment