कांडी: कांडी प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय
मानवाधिकार संगठन द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में सूबे के खाद्य आपूर्ति
विभाग के मंत्री सरयू राय शामिल हुए। इस कार्यक्रम में कांडी प्रखंड के
सभी सोलह पंचायतों में से एक-एक कुशल किसान को प्रामाण पत्र देकर उन्हे
सम्मानित किया गया।
मंच संचालन करते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के राज्य सचिव शशांक
शेखर ने प्रखंड क्षेत्र के कई समस्याओं की ओर मंत्री का ध्यान आकृष्ट
कराया। शशांक शेखर ने पैक्स द्वारा धान क्रय का मूल्य अविलंब दिलाने,
पीडीएस सिस्टम में गड़बड़ी सुधारने सहित कांडी प्रखंड के सभी गांवों में
निर्वाध रुप से बिजली देने की मांग की। लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री
सरयू राय ने कहा कि भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए आम लोगों को आगे आना
होगा। यदि आमजन सब्र करें और अनियमितता के खिलाफ अड़े रहें तो निश्चित
गड़बड़ियां कम होगी। उन्होंने कहा कि यदि डीलर राशन कम देता है या ज्यादा
राशि लेता है। तो राशन का उठाव न करें। सिधे टौलफ्री नंबर-18002125512 पर
शिकायत करें। बिजली की समस्या पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि
प्रधानमंत्री का लक्ष्य है दिसंबर 2018 तक देश के हर घर को बिजली मिलेगी।

No comments:
Post a Comment