गढ़वा: शहर की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं के बीच गढ़वा नगर परिषद व नगरउंटारी नगर पंचायत के मतदान के दौरान भारी उत्साह देखा जा रहा है। सुबह सात बजे से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को लम्बी कतार में खड़े होकर वोट देने के लिए इन्जार करने का सिलसिला जो शुरु हुआ वह दोपहर बारह बजे तक जारी रहा। पूर्वाहन 11 बजे तक प्राप्त आंकड़े के अनुसार गढ़वा में 32 प्रतिशत तक पहंुच गया था वहीं नगरउंटारी में मतदान का प्रतिशत 30 प्रतिषत का आंकड़ा छु चुका था। तेज धुप के बावजुद अभी भी मतदान केन्द्रों पर दोपहर में मतदाताओं की लम्बी कतार देखी गयी जिसमें पुरुष, महिला व युवा मतदाता के साथ विकलांग व बुजुर्ग मतदाता भी वोट देने के लिए मतदान केन्द्रों तक पहंुचे। उपायुक्त डा. नेहा अरोड़ा, पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी तथा पर्यवेक्षकों द्वारा शान्तिपूर्ण व फेयर पोल के के लिए अधिकांष मतदान केन्द्रों तक निरीक्षण करते देखा गया। मतदान के दौरान प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच गर्मागर्म बहस भी कई मतदान केन्द्रों पर देखा गया किन्तु पुलिस की तत्परता से सहिजना प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र पर तुरंत हस्तक्षेप कर मामले को शांत कर दिया गया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा का व्यापक इंतजाम सभी मतदान केन्द्रों पर देखा गया। दंडाधिकारी के साथ सुरक्षाकर्मी एवं पेट्रोलिंग पार्टी भी मतदान केन्द्रों पर कड़ी निगरानी करते देखे गये। ईवीएम से वोटिंग के चलते मतदाताओं को वोट देने में भी काफी आसान अनुभव होता महसुस किया गया। मतदाता वार्ड पार्षद, उपाध्यक्ष तथा अध्यक्ष तीनों पद के लिए बारी-बारी से आसानी से मतदान कर मतदान केन्द्रों से उत्साहित होकर देखे जा रहे हैं। जिस रफतार में मतदान का प्रतिशत बढ़ रहा है उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार भारी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कड़ी धुप के बावजूद भारी संख्या में वोट देने मतदान केन्द्रों तक पहुंच रहे हैं मतदाता 11 बजे तक गढ़वा में 32 प्रतिशत व नगरउंटारी में 30 प्रतिशत हुआ मतदान
प्रकाशित तिथि -
April 16, 2018
-----------
रिपोर्टर -Unknown
गढ़वा, नगर उंटारी, रंका अनुमंडल तथा गढ़वा जिले की आस - पास की ख़बर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें Nutan TV Mobile App अपने Play Store से
इस खबर को शेयर करें
Labels:
Breaking News,
Garhwa News,
Nagar News,
Slide News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment