रामनवमी व चुनाव को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च

वंशीधर नगर : रामनवमी महापर्व व नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार को नेतृत्व शुक्रवार गोसाईबाग के मैदान से फ्लैगमार्च निकालते हुए मुख्य बाजार होते हुए भवनाथपुर मोड़ से पुनः वापस होते हुए नगर उंटारी थाना में जाकर समाप्त हुआ। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरज कुमार ने कहा कि नगर निकाय चुनाव व रामनवमी महा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस के द्वारा पूरे बाज़ार में फ्लैग मार्च निकाला गया है । एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि लोगों के बीच संदेश जाए कि पुलिस पूरे शहर में भ्रमण कर रही हैं ताकि लोग अपना त्योहार व नगर पंचायत चुनाव शांति पूर्ण तरीका से सम्पन्न हो। उन्होंने बताया कि बिना भय वातावरण से अपना अपना मतदान करे।  मौके पर इंस्पेक्टर शम्भू प्रसाद गुप्ता, थानाप्रभारी निरंजन कुमार,रमना थाना प्रभारी कलीम खान सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान फ्लैग मार्च करते दिखे।

No comments:

Post a Comment