संस्कार भारती द्वारा वर्ष प्रतिपदा उत्सव के अवसर पर माँ गढ़देवी मन्दिर के प्रांगण में रंगोली निर्माण सह पूजन

गढ़वा:-18 मार्च 2018 (रविवार) को संस्कार भारती के निर्धारित छः उत्सवों में से प्रथम वर्ष प्रतिपदा उत्सव के अवसर पर माँ गढ़देवी मन्दिरके प्रांगण में रंगोली निर्माण सह पूजन कर भारतीय नववर्ष का  स्वागत कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से किया गया।
    
       सर्वप्रथम "साधयति संस्कार भारती..."ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया।

     इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष द्वारिका पाण्डेय ने कहा-"संस्कार भारती के द्वारा सम्पूर्ण भारतवर्ष में कला के माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना उत्पन्न करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है।नीरज श्रीधर जी से मैं  आग्रह करता हूँ कि इस संगठन से जोड़ने  का कार्य किया जाय।"

    संस्कार भारती के पलामू विभाग प्रमुख नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय' ने कहा-"आज से अपना नव वर्ष प्रारम्भ हो रहा है। सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।इसे धूम-धाम से मना कर हमें अपनी अगली पीढ़ी को भी इसकी प्रासंगिकता से अवगत कराना चाहिए।"

   संस्कार भारती गढ़वा ज़िला इकाई के सह मंत्री शम्भू त्रिपाठी ने कहा-"संस्कारों से हीन मानव पशुवत होता है।संस्कार भारती लोगों को संस्कारित करती है।"

संस्कार भारती गढ़वा ज़िला इकाई की मातृशक्ति प्रमुख अंजलि शाश्वत ने कहा-"हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। इसलिए इससे जुड़ी हमारी सांस्कृतिक महत्ता को जन-जन तक पहुँचाने का  हर सम्भव प्रयत्न हमें सदैव करते रहना चाहिए।"

इंजीनियर दिलीप चौधरी ने कहा-"संस्कारों को पल्लवित करने का कार्य संस्कार भारती कर रही है।"

इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति की गढ़वा ज़िला प्रमुख  चम्पा कुमारी ,संस्कार भारती गढ़वा इकाई  के संगीत संयोजक पी.के.मिश्र ,सुमन लता,अतुल,अमन,अनुश्री,कुमार गौरव गर्ग सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

     धन्यवाद ज्ञापित किया संस्कार भारती गढ़वा ज़िला इकाई के मंत्री अरविंद कुमार तिवारी ने।
वन्दे मातरम के सामूहिक गान के साथ समापन हुआ।

No comments:

Post a Comment