बिजली के तार के चपेट में आने से हाइवा में लगी आग

गढ़वा(कांडी) :- थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन खरसोता-कसनप मुख्य सड़क पर खुटहेरिया मोड़ के पास बिजली के तार के चपेट में आने से एक हाईवा JH03M8282 में आग लग गई। जिसमें हाईवा के सभी आठ टायर व ट्यूब जल गया ।
सड़क निर्माण में लगे मजदूरों की तत्परता से  कार्य में लगे दो पानी टैंकर द्वारा आग पर काबू पाया गया।
इस घटना में गाड़ी चालक व खलासी बाल-बाल बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त हाईवा घटना स्थल पर छरी गिरा रहा था। छरी गिराने के क्रम में गाड़ी का टाली वहां से गुजरने वाले ग्यारह हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आगया। जिससे गाड़ी में आग लग गई।

रिपोर्ट:-अमरेंद्र कुमार पंडित (कांडी)
          

No comments:

Post a Comment